Mandi: फर्जी EWS सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी पाने का आरोप, डॉक्टर विवेक शर्मा न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Date:

--Advertisement--

धोखाधड़ी और दस्तावेजों की जालसाजी के मामले में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉ. विवेक शर्मा को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए। डॉ. विवेक शर्मा, निवासी बसंतपुर सरकाघाट, पर आरोप है कि उन्होंने ईडब्ल्यूएस का जाली प्रमाण पत्र बनवाकर आयुर्वेद विभाग में सरकारी नौकरी हासिल की थी।

शिकायत मिलने के बाद विजीलैंस विभाग ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 6 मई 2025 को विजीलैंस में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में यह सामने आया कि नियुक्ति के दौरान प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी थे।

मामला दर्ज होने के बाद डॉ. विवेक शर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी रास्ते अपनाए। पहले उनकी जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद विजीलैंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विजीलैंस मंडी के एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि विभाग अब इस मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों और साक्ष्यों की गहन जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि और तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।