Kangra: अवैध खनन के खिलाफ पूर्व सैनिक ने उठाया सख्त कदम, गोली मारकर ट्रैक्टर का टायर फोड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ एक पूर्व सैनिक का सख्त कदम चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, अटाहड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक कृष्ण सिंह ने अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने के प्रयास में गोली चलाकर उसके टायर को फोड़ दिया।

घटना गत रात्रि करीब 10 बजे की है, जब एक ट्रैक्टर चालक छौंछ खड्ड में अवैध रूप से बजरी का खनन कर उसे ले जा रहा था। खनन के दौरान हुई हलचल की आवाज सुनकर कृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को खनन रोकने के लिए कहा। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर गुस्से में आकर कृष्ण सिंह ने पहले हवाई फायर किया और फिर ट्रैक्टर के बड़े टायर पर गोली चला दी। इससे टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गंगथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी कृष्ण सिंह को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि जिस ट्रैक्टर पर गोली चलाई गई, वह पहले भी अवैध खनन के मामलों में शामिल पाया गया था।

Advertisement – HIM Live Tv

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर चालक को पहले भी अवैध खनन न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन बार-बार की अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना न केवल अवैध खनन की समस्या को उजागर करती है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती को भी सामने लाती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Himachal: हिमाचल सरकार का बड़ा ऐलान: अब लड़ाई नहीं, तीन साल में होगा युद्ध, 48 सीटों के साथ सत्ता में वापसी का दावा

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने अब...

Chamba: पुलिस भर्ती 2025: पहले दिन 1500 में से 1161 अभ्यर्थी पहुंचे, 264 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

पुलिस मैदान बारगाह में वीरवार को पुलिस आरक्षी भर्ती...