भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक सोमवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ केंद्र सरकार के समक्ष लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हीरो मोटोकॉर्प देगी किफायती दरों पर वाहन
जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और पूर्व जवानों को अपनी गाड़ियां किफायती दरों पर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है। उन्होंने पूर्व जवानों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
सीएलएमएस सुविधा शुरू, CGHS अस्पताल में स्टाफ का इंतजार
जिला उपाध्यक्ष बलदेव सिंह राणा ने बताया कि भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए सीएलएमएस (मदिरा) सुविधा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीजीएचएस अस्पताल का निर्माण भी पूरा हो चुका है और केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही अस्पताल में आवश्यक स्टाफ की नियुक्तियां किए जाने की उम्मीद है।
कल्याण बोर्ड को लेकर अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद
बलदेव सिंह राणा ने बताया कि शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के सहयोग से भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए कल्याण बोर्ड गठित करने संबंधी अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है। इस संबंध में भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों का प्रतिनिधिमंडल विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भी मिल चुका है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बलदेव सिंह राणा, कोषाध्यक्ष कुशल राणा, इंद्र सिंह, ईश्वर, मुल्तान सिंह, बिंता देवी, सुभाष चंद पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत डोल, संसार चंद कटोच सहित संगठन के अन्य जिला पदाधिकारी और सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


