Kangra: ज्वालाजी में बिजली चोरी पर बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! दुकानदार, होटल और आम लोग चपेट में, लाखों का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

ज्वालाजी में बिजली चोरी पर सख्त हुआ विभाग, लाखों का जुर्माना ठोका!

बिजली विभाग ने ज्वालाजी इलाके में बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 बड़े मामलों में करीब 7 लाख 36 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया है। फिलहाल अन्य मामलों की जांच भी तेजी से जारी है।

दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ा, 1 लाख 5 हजार का जुर्माना
ज्वालाजी शहर में एक दुकानदार को बिजली की डायरेक्ट चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विभाग की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की और आरोपी दुकानदार पर ₹1,05,000 का भारी भरकम जुर्माना लगा दिया।

गोरखडिब्बी में 4.44 लाख की चोरी का मामला
गोरखडिब्बी इलाके में बिजली का अनधिकृत इस्तेमाल पकड़ा गया। विभाग ने इसमें भी कड़ा रुख दिखाते हुए सीधे ₹4,44,804 का जुर्माना लगा दिया। वहीं एक निजी होटल में भी चोरी से बिजली इस्तेमाल की पुष्टि हुई, जिस पर ₹2,87,000 का फाइन मारा गया है। इन दोनों मामलों में नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।

जांच पर नजर, स्कूलों की भी होगी कार्रवाई
ज्वालामुखी बिजली विभाग के एक्सियन कर्ण पटियाल ने बताया कि विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। मंगलवार को देहरा क्षेत्र के 3 निजी स्कूलों और ज्वालाजी के एक प्राइवेट स्कूल में बिजली जांच अभियान चलाया गया है। इन मामलों में अभी प्रोसेस जारी है, जल्द ही इन पर भी एक्शन होगा।

इसके अलावा ज्वालामुखी के पास के एक गांव के निजी स्कूल में भी बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारा गया है। शुरुआती जांच में चोरी की पुष्टि के संकेत मिले हैं।

बिजली चोरी पर जीरो टॉलरेंस!
एक्सियन कर्ण पटियाल ने साफ कहा है कि जो भी उपभोक्ता अनधिकृत रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की मुहिम आगे भी जारी रहेगी और चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

तेज बारिश में गिरी बिजली की पोल, बड़ा हादसा टला
उधर, हिरण पंचायत के गांव बंडोल में तेज बारिश के चलते एक बिजली का पोल गिर गया। विद्युत लाइनें एक रिहायशी मकान पर गिर पड़ीं, जिससे करंट का खतरा बन गया।

गांव वालों ने तुरंत कनिष्ठ अभियंता मनीष शर्मा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद करवाई और स्थिति को सुरक्षित बनाया। जहां मुमकिन हुआ, वहां आपूर्ति बहाल भी की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।