हमारी सनातन परंपरा और सभ्यता का प्रतीक है दशहरा: कुलदीप पठानिया, विधानसभा अध्यक्ष ने शाहपुर दशहरा समिति को दिए एक लाख रुपये

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 12 अक्तूबर: दशहरा हमारी सनातन संस्कृति और सभ्यता का अभिन्न अंग है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह विचार आज शाहपुर के जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र तभी सशक्त हो सकता है जब हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का आचरण अच्छा हो। उन्होंने शाहपुर दशहरा समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा की और उत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने कबड्डी और वॉलीबॉल के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही, दशहरा में सहयोग देने और अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना की और रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष के आशीर्वाद से यह जिला स्तरीय उत्सव लगातार प्रगति कर रहा है।

शाहपुर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। केवल पठानिया ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाहपुर के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस मौके पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया, डीडी शर्मा, अजित महाजन, साहित्यकार डॉ गौतम व्यथित और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Another News ????

शाहपुर में रावण को तीर से नहीं, पेट्रोल से जलाया गया! क्या आपने देखा है टेढ़ी टांगों वाला रावण? शाहपुर की चौंकाने वाली घटना!

In Shahpur, Ravana was burnt not with arrows but with petrol! Have you seen Ravana with crooked legs? Shocking incident of Shahpur!

Full News ???? https://himlivetv.com/shahpur-crooked-legs-ravana-petrol/

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।