Kullu: भुंतर में युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार: हिमाचल में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय

Date:

--Advertisement--

भुंतर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 9 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त पर थी जब हाथीथान क्षेत्र में उन्हें एक युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान 23 वर्षीय कुलदीप निवासी हुरला, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

एएसपी संजीव चौहान ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। पुलिस अब नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है।

इधर, जिला कुल्लू सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों में लगातार कम उम्र के युवक-युवतियां नशे के साथ पकड़े जा रहे हैं। बीते दिन भी मनाली में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक और कांगड़ा की एक युवती को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। इस महीने अब तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग नशे के साथ पकड़े जा चुके हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत युवा हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है और युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आती दिख रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।