Kangra: धारकंडी क्षेत्र में 64 करोड़ के विकास कार्य, विद्युत सब-स्टेशन से 3500 परिवारों को मिलेगा लाभ: केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 दिसंबर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्यातिथि के रूप में छात्रों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण समय होता है। संस्कारयुक्त शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है और सामाजिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी जीवन में सफलता दिलाती है।

उपमुख्य सचेतक ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं और बच्चों को इस सामाजिक बुराई से दूर रखें।

केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं, जबकि जल शक्ति विभाग ने पिछले तीन वर्षों में 43.23 लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि 5.84 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन से लगभग 3500 परिवारों को कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है और अब उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय के स्टेज का निर्माण कार्य 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण किया जाए। साथ ही यह भी घोषणा की कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी में शीघ्र सीबीएसई पाठ्यक्रम आरंभ किया जाएगा। उन्होंने तल माता मंदिर मार्ग पर एंटी-स्किड टाइलें बिछाने का खर्च स्वयं वहन करने और तल माता पातका में भव्य प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण करने की योजना भी साझा की।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।