Kangra: स्मार्ट सिटी धर्मशाला के हर वार्ड में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर – जानें तिथि और स्थान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 24 जुलाई। धर्मशाला नगर निगम द्वारा “स्मार्ट सिटी, स्वस्थ नागरिक” अभियान के अंतर्गत अगस्त माह में शहर के सभी 11 वार्डों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के आयुक्त ज़फर इकबाल ने बताया कि ये शिविर “स्वस्थ नागरिक, सुंदर सिटी” पहल के तहत लगाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता सेवाएं प्रदान करना है।

शिविरों की तिथियां और स्थान पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। 2 अगस्त को वार्ड नंबर 1 फर्सेटगंज स्कूल में, 5 अगस्त को वार्ड नंबर 2 भागसूनाग स्थित प्राथमिक स्कूल के पास, 8 अगस्त को वार्ड नंबर 3 मैकलोडगंज में तिब्बतीन सेटलमेंट ऑफिस के पास, 12 अगस्त को वार्ड नंबर 4 कश्मीर हाउस के कम्युनिटी हॉल में, 14 अगस्त को वार्ड नंबर 5 खजांची मोहल्ला में, 19 अगस्त को वार्ड नंबर 6 कोतवाली बाजार स्थित कम्युनिटी हॉल के पास, 21 अगस्त को वार्ड नंबर 7 सचिवालय के पास जोधामल सराय में, 23 अगस्त को वार्ड नंबर 8 खेल परिसर में, 26 अगस्त को वार्ड नंबर 9 सेकेंड बटालियन वेटरिनरी डिस्पेंसरी के पास, 28 अगस्त को वार्ड नंबर 10 श्याम नगर स्थित गोरखा भवन में और 30 अगस्त को वार्ड नंबर 11 रामनगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस स्वास्थ्य अभियान की तैयारियों को लेकर नगर निगम के सभागार में एक वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महापौर नीनू शर्मा ने की। इस अवसर पर उपमहापौर तेजिंदर कौर, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और डॉ. अनुराधा भी उपस्थित रहीं।

महापौर नीनू शर्मा ने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक करें और उन्हें स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने ‘निक्षय मित्र अभियान’ में सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया, ताकि टीबी रोगियों को समय पर और सम्मानपूर्वक उपचार मिल सके। उन्होंने पार्षदों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने वार्डों में स्वास्थ्य योजनाओं के ब्रांड एम्बेसडर बनें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक इन सेवाओं से वंचित न रह जाए।

डॉ. अनुराधा ने कार्यशाला में आयुष्मान भारत, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीकाकरण और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने पार्षदों से इन योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान डॉ. राजेश सूद ने टीबी मुक्त भारत अभियान की रूपरेखा साझा की और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नगर निगम धर्मशाला के पार्षद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर निगम स्टाफ और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।