Kangra: धर्मशाला बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स सिटी, मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 अप्रैल। पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्टेडियम, साई हॉस्टल और क्रिकेट स्टेडियम जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, सकोह में आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण का प्रस्ताव है, जिस पर 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके लिए 65 कनाल भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। रविवार को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में शहीद मेजर दुर्गा मल और कैप्टन दल बहादुर की स्मृति में नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा का बीड़ बिलिंग क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में उभरा है और सरकार यहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में बीड़ में पैराग्लाइडिंग स्कूल और पार्किंग का उद्घाटन किया है। पौंग क्षेत्र में पर्यटन, वॉटर स्पोर्ट्स और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। बाली ने फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को युवाओं को नशे से बचाने के लिए एक सराहनीय प्रयास बताया और कहा कि खेल, व्यायाम और योग जैसी गतिविधियां युवाओं के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने युवाओं से नकारात्मकता और आलस्य छोड़कर मैदान में समय बिताने की अपील की। आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुरंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए खेल आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने एथलेटिक्स में आकृति, कबड्डी में अंशुल, शिक्षा क्षेत्र में रणदीप और रक्तदान में योगदान देने वाले सोनू कुमार को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने खेल आयोजन के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। पहला मैच शाह फुटबॉल क्लब शामपुरा चंडीगढ़ और कस्टम्स नई दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें कस्टम्स नई दिल्ली ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर नेपाल के मिनिस्टर डिप्टी चीफ ऑफ मिशन डॉ. सुरेंद्र थापा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, पार्षद अनुराग, हरभजन चौधरी, रमेश पप्पी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।