Kangra: धर्मशाला T20 मैच से पहले बड़ी तैयारी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को न्योता, दलाईलामा को भी मिलेगा आमंत्रण

Date:

--Advertisement--

एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में एचपीसीए प्रबंधन ने प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को मैच में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेज दिए हैं। अब जल्द ही प्रबंधन की ओर से धर्मगुरु दलाईलामा को भी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि मैच को लेकर व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और वीआईपी मेहमानों को आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मुकाबले के लिए स्टेडियम और अन्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार किया जा चुका है।

धर्मशाला में जब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, तो टीमों के खिलाड़ी धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने उनके निवास पर पहुंचते रहे हैं। वर्ष 2011 में आयोजित एक आईपीएल मैच के दौरान स्वयं दलाईलामा स्टेडियम पहुंचे थे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया था। इस परंपरा के चलते इस बार भी उन्हें मैच के लिए आमंत्रित किए जाने की तैयारी है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच को लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह है। एचपीसीए प्रबंधन के अनुसार 11 दिसंबर से टिकटों की बिक्री के लिए ऑफलाइन काउंटर खुलने की उम्मीद है। स्टेडियम के मेन गेट के पास बने काउंटरों पर दर्शक ऑफलाइन टिकट खरीद सकेंगे। वहीं ऑनलाइन टिकट बिक्री पहले से जारी है और रविवार को भी अधिकृत टिकट बुकिंग ऐप पर 5000, 7000, 9000, 12500 और 20000 रुपये के टिकट उपलब्ध रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।