Kangra: डल झील में सूखे तालाब में मछलियों की तड़प, प्रशासन बेखबर – सड़क धंसने से पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ीं

Date:

--Advertisement--

डल झील में पानी के रिसाव के चलते झील के एक किनारे बने तालाब में ताजे पानी की भारी कमी हो गई है, जिससे सैंकड़ों मछलियां ताजे पानी के लिए तरस रही हैं और ऑक्सीजन की कमी से मर रही हैं। प्रतिदिन कई मछलियों की मौत हो रही है और प्रशासन की ओर से इन्हें शिफ्ट करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब स्थानीय लोग और सामाजिक संस्थाएं फिर से मछलियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए आगे आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक-दो दिन के भीतर प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे स्वयं एनजीओ के साथ मिलकर इन मछलियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करेंगे। इससे पहले अक्तूबर माह में भी डल झील में पानी का रिसाव अधिक होने पर मछलियों को तालाबों में शिफ्ट किया गया था और उस समय भी ताजे पानी की कमी के चलते 12 क्विंटल मछलियों को बचाकर बनेर खड्ड में डाला गया था।

वहीं दूसरी ओर डल झील के पास दीवार निर्माण के दौरान मैक्लोडगंज-नड्डी सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से दीवारें फट गईं और नीचे से ऊपर तक बड़ी दरारें आ गई हैं। इसे देखते हुए एसडीएम धर्मशाला ने मंगलवार को नड्डी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़क को और नुक्सान न पहुंचे। अब इस रास्ते से केवल छोटे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह वाहनों की आवाजाही जारी थी, जिससे सड़क और अधिक धंस गई। अब इस स्थिति को देखते हुए इस रोड को एकतरफा छोटे वाहनों के लिए खोला गया है।

मंगलवार को डल झील में रिसाव को रोकने के लिए चल रहे काम और धंसी हुई सड़क का निरीक्षण करने के लिए बीडीओ धर्मशाला मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत करवाया, जिसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। सड़क धंसने के कारण पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और एकतरफा आवाजाही की वजह से लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय निवासी दिनेश कपूर का कहना है कि यदि प्रशासन मछलियों को नहीं निकालता है, तो स्थानीय लोग और एनजीओ मिलकर उन्हें तालाब से शिफ्ट करेंगे। दुर्गेश्वर महाकाल मंदिर डल झील मैक्लोडगंज के ट्रस्टी संजीव जसवाल का कहना है कि दो-तीन दिन पहले मछलियों की स्थिति ठीक थी। यदि झील में पानी की स्थिति खराब है, तो प्रशासन को मछलियों को शिफ्ट करने की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्तन ने कहा कि सड़क के धंसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को निर्देश दिए गए कि बड़े वाहन नड्डी की ओर न भेजे जाएं। तालाब में मछलियों की स्थिति की उन्हें जानकारी नहीं है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।