Kangra: धर्मशाला में साइबर ठगी का बड़ा मामला: पूर्व सरकारी अधिकारी से करोड़ों की ठगी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के धर्मशाला के पास सिद्धपुर फतेहपुर क्षेत्र में एक पूर्व सरकारी अधिकारी साइबर ठगों के जाल में फंस गया और अपनी मेहनत की कमाई लगभग एक करोड़ रुपये गंवा बैठा। अधिकारी को व्हाट्सएप के जरिए एक ऑनलाइन निवेश योजना का लिंक भेजा गया था, जिसमें भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। शुरू में ठगों ने करीब दो लाख रुपये का नकली मुनाफा दिखाकर अधिकारी का भरोसा हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कई किस्तों में अधिकारी से बड़ी रकम विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई।

Advertisement – HIM Live Tv

विश्वास जीतने के बाद ठगों ने अधिकारी को तीन करोड़ रुपये का लाभ मिलने का झांसा दिया और इस तरह उसने कुल मिलाकर 94 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह पूरा घटनाक्रम एक महीने के भीतर हुआ। जब मुनाफा नहीं मिला और ठगों से संपर्क भी टूट गया तो अधिकारी को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना उत्तर जोन धर्मशाला में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता राजस्थान का निवासी है और फिलहाल धर्मशाला के पास सिद्धपुर फतेहपुर क्षेत्र में रह रहा था। जांच के लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म से आए निवेश ऑफर या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी आर्थिक लेन-देन से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें। साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।