Hamirpur: क्यों बार-बार पाकिस्तान की भाषा बोल रही है कांग्रेस? अनुराग ठाकुर ने उठाए गंभीर सवाल

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के पक्ष में बोलने का आरोप लगाते हुए तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं की ऐसी क्या मजबूरी है कि पाकिस्तान के समर्थन में बयान देना जरूरी हो गया है? उन्होंने सवाल किया कि जब भारत के निर्दोष नागरिक आतंकी हमलों में मारे जाते हैं, तब कांग्रेस का खून क्यों नहीं खौलता?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का ऐसा देश है जिसकी स्टेट पॉलिसी में आतंकी फंडिंग शामिल है। वह लगातार भारत में आतंकवाद फैलाने की साजिशें रचता है और खून बहाने में उसे आनंद आता है। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं के पाकिस्तान समर्थित बयान चिंताजनक हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज द्वारा पाकिस्तान के उस बयान का समर्थन करने पर भी सवाल उठाया जिसमें पाकिस्तान ने आतंकी हमले में किसी भी भूमिका से इनकार किया था। ठाकुर ने पूछा कि क्या अब हमें पाकिस्तान की सफाई पर यकीन करना चाहिए और क्या कांग्रेस अब इस्लामाबाद की भाषा बोलने लगी है?

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुलकर धमकी दी है कि वे भारत के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमले करवा सकते हैं। इसके बावजूद कांग्रेस पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति क्यों दिखा रही है? जब भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तब भी कांग्रेस ने उस पर सवाल उठाए थे। अब, जब देश एक और आतंकी हमले से जूझ रहा है, कांग्रेस फिर वही कर रही है—भारत पर सवाल और पाकिस्तान के प्रति नरमी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर एक बूंद खून बहाया गया तो एक बूंद पानी भी पाकिस्तान को नहीं जाने दिया जाएगा और इसी वजह से सिंधु जल संधि को निरस्त किया गया। उन्होंने पूछा कि क्या भारत के लोगों का खून बहने पर कांग्रेस को गुस्सा नहीं आता और क्या उनके दिल में पाकिस्तान से बदला लेने की भावना नहीं होती?

उन्होंने यह भी कहा कि सैफुद्दीन सोज जब मंत्री थे, तब उनका कर्तव्य था कि वे सिंधु जल संधि को समाप्त करते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अब पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम सामने आया हो। समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने ऐसे बयान दिए हैं जो भारत की जगह पाकिस्तान के पक्ष में जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ऐसे नेताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता? क्या ये बयान कांग्रेस की सोच का हिस्सा हैं?

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।