Kangra: सीएमओ ने अचानक किया दाड़ी पीएचसी का निरीक्षण, दवाइयों से लेकर सफाई तक हर व्यवस्था की जांच

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में आज 6 दिसंबर 2025 को कांगड़ा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीवीडी एमएस पर दवाइयों की उपलब्धता की विस्तृत जांच की और केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था और स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर मौजूद मरीजों और फार्मेसी अधिकारी से संवाद कर उपचार सुविधाओं और मरीज देखभाल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा की और निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. विवेक करोल ने स्टाफ को अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने और स्वास्थ्य संस्थान में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी ‘उमंग’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ...

रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘उमंग’ आयोजित हुई। सूर्यांश, सारांश, मन्नत और शिवानी ने मिस्टर और मिस फ्रेशर का खिताब जीता।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।