Shimla: सराज के नाम पर सियासी वार: जयराम ठाकुर पर सीएम सुक्खू का बड़ा आरोप, बोले– 1500 करोड़ दिलाने की नहीं करते बात

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वह सराज क्षेत्र के दुश्मन हैं और इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आपदा राहत के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये दिलाने की बात नहीं करते। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केंद्र सरकार की ओर से यह राशि मिल जाती है, तो सराज समेत अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री यह बातें प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कह रहे थे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष बिना तथ्यों के झूठ बोलते हैं, इसलिए उनकी बातों का जवाब देने का मन भी नहीं करता। उन्होंने कहा कि जब हर बात झूठ पर आधारित हो तो उसका क्या जवाब दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता हैं और उन्हें प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ रुपये की सहायता तथा पीडीएनए के तहत 2000 करोड़ रुपये दिलाने में राज्य का सहयोग करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि नेता प्रतिपक्ष इस दिशा में कोई मदद नहीं करेंगे, इसलिए राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों और राजस्व से ही राहत एवं पुनर्वास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के शिमला दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नड्डा केंद्रीय मंत्री हैं और इस नाते उनका प्रदेश में स्वागत है। जहां तक शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण की बात है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते यह उनका दायित्व है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए, जबकि कुछ अन्य शिकायतों पर संबंधित विभागों को अध्ययन कर उचित कार्रवाई करने को कहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।