शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनसंवाद समाज की नब्ज को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान होता है, तो व्यवस्था के प्रति उसका विश्वास भी मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनहित सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है और प्रदेश के विकास के साथ-साथ लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!