Chamba: चुराह के रलहेरा गांव में बादल फटने से मची तबाही, बह गईं गऊएं और मोटरसाइकिल, खेतों में आई बाढ़

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल चुराह की नेरा पंचायत के रलहेरा गांव में तेज बारिश के चलते बादल फटने जैसी स्थिति बन गई। इस घटना से गांव में भारी तबाही मची। नाले में अचानक आई बाढ़ ने कई गऊशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पांच गऊशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज था कि खेत नालों में तब्दील हो गए और गऊशालाओं तक पानी पहुंच गया। खतरे को देखते हुए कुछ गऊशालाएं खाली कर दी गईं, लेकिन शकूर पुत्र रशीद की गऊशाला में बंधी दो गायों को नहीं बचाया जा सका और वे बाढ़ में बह गईं।

घटना में सिर्फ पशुओं का ही नहीं, बल्कि किसानों की फसल का भी बड़ा नुकसान हुआ है। मक्की की खड़ी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। इसके साथ ही गांव में खड़ी हनीफ पुत्र रोशन दीन की एक मोटरसाइकिल भी बाढ़ के पानी में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

राजस्व विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि याकूब पुत्र हदायतुला, रशीद पुत्र अनवर, शमश दीन पुत्र रशीद, शकूर पुत्र रशीद और राज दीन पुत्र रोशन दीन की गऊशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें शकूर की गऊशाला में बंधी दो गायें भी बह गईं। तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजा गया था। पटवारी द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।