Chamba: चुराह के विधायक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप! महिला थाना में तीसरी बार हुई लंबी पूछताछ—पत्नी से भी सवाल-जवाब

Date:

--Advertisement--

युवती द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बाद चुराह के विधायक हंसराज बुधवार को तीसरी बार महिला पुलिस थाना चम्बा पहुंचे। पुलिस टीम ने करीब दो घंटे तक उनकी पूछताछ की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं, जिनसे भी अलग से सवाल पूछे गए।

Advertisement – HIM Live Tv

होटल से जुटाए जा चुके हैं साक्ष्य

पुलिस इस मामले में चंडीगढ़ के एक होटल सहित कई जगहों से सबूत इकट्ठा कर चुकी है। करीब एक साल पहले युवती ने विधायक पर अश्लील चैट भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उसने विधायक की पत्नी पर भी धमकी देने का दावा किया था, हालांकि बाद में उसने अपने आरोप वापस ले लिए थे।

सोशल मीडिया पर फिर उछला मामला

हाल ही में युवती एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आई और विधायक पर यौन शोषण के नए आरोप लगा दिए। मामला सामने आते ही महिला आयोग ने नए सिरे से जांच के आदेश दिए और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

अभियोग गंभीर होने के चलते पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसी बीच विधायक ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई, जिस पर कोर्ट ने उन्हें यह कहते हुए राहत दी कि वे जांच में पूरी तरह सहयोग करें।

इन्हीं आदेशों के पालन में विधायक हंसराज 19 नवंबर को महिला थाना में तीसरी बार पूछताछ के लिए पहुंचे।

एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।