Shimla: चौपाल में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर ब्लास्ट से गूंजा देवत बाजार, झुलसकर नेपाली मजदूर की मौत

Date:

--Advertisement--

जिला शिमला के चौपाल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत देवत बाजार से सटे एक शैड में रविवार सुबह सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में शैड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें रह रहे नेपाली मूल के एक व्यक्ति की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, देवत में सरकारी स्कूल के पास बने एक शैड में आग लगने की सूचना रविवार को प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि ग्राम पंचायत देवत में स्थित इस शैड में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। यह शैड देवत बाजार के समीप मेघ राम पुत्र मेहर सिंह द्वारा बनाया गया था, जिसमें नेपाली मूल का परिवार रह रहा था।

इस हादसे में नेपाली नागरिक हरी बहादुर (39) पुत्र मन बहादुर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय हरी बहादुर शैड में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। रविवार सुबह जब वे वापस लौटे तो उन्होंने शैड को पूरी तरह गिरा हुआ पाया। आगजनी की इस घटना में हरी बहादुर का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से संबंधित पटवारी के माध्यम से मृतक की पत्नी को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।