चम्बा पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में की कार्रवाई, 15 वाहनों के काटे चालान

Date:

--Advertisement--

चम्बा शहर में नो-पार्किंग जोन में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, खासकर गांधी गेट और आसपास के क्षेत्रों में। सोमवार को 15 वाहनों का चालान काटा गया और कुछ वाहन चालकों को अनियमितताओं के लिए चेतावनी दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगली बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चालान और वाहन जब्त करने की कार्रवाई शामिल होगी। पुलिस के अनुसार, कई वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे इधर-उधर खड़ा कर देते हैं, जिससे बाजार क्षेत्र में अक्सर जाम लग जाता है।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि चौगान नंबर-3 में दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन फिर भी कई बार दोपहिया वाहन चालक शहर की सड़कों पर वाहन पार्क कर देते हैं। चम्बा मेडिकल कॉलेज के बाहर गलत तरीके से वाहन पार्क करने से एम्बुलेंस और अन्य वाहनों को रास्ते में रुकावट होती है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: 5 दिन से लापता 26 वर्षीय वैशाली का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, पूरे इलाके में सनसनी

ऊना के गगरेट उपमंडल के अंबोआ गांव में 19 जुलाई से लापता 26 वर्षीय वैशाली का शव घर के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

Kangra: 41.40 ग्राम चिट्टा केस में बड़ा खुलासा, डिजिटल पेमेंट से हेरोइन खरीदने वाला कंडवाल का 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस ने 41.40 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंडवाल निवासी 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने मुख्य आरोपी से डिजिटल पेमेंट के जरिए हेरोइन खरीदी थी।

Kangra: दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; शाहपुर के अंतिम गांव लाम में भी लिया...

शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया लगातार दूसरे दिन बोह राहत शिविर पहुंचे और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने विशेष स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और शाहपुर के अंतिम गांव लाम में भूस्खलन से हुए नुकसान का भी जायजा लिया।

Kangra: शिकागो दौरा किया रद्द, मीलों पैदल चलकर बोह आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे केवल सिंह पठानिया; बोले- शाहपुर की जनता की सेवा ही...

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बोह क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए अपना शिकागो दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा दिया और राहत कार्यों की समीक्षा की।