टाहलीवाल में कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, चालक घायल

Date:

--Advertisement--

टाहलीवाल के उद्योगिक क्षेत्र में हिंपा उद्योग के पास एक कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार में जा रही एक इनोवा कार ने टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रही ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चालक को गाड़ी के सामने के शीशे से सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। टाहलीवाल पुलिस थाने के इंचार्ज अजीत सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।