Chamba: चम्बा में पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, 4.25 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

चम्बा पुलिस ने परेल पुल के पास एक युवक से 4.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पठानकोट-चम्बा-भरमौर एन.एच. पर परेल पुल के निकट पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान की गई। पुलिस ने युवक को तलाशी के लिए रोका और उसके कब्जे से 4.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गौरव महाजन, 30 वर्ष, पुत्र विजय महाजन, निवासी मोहल्ला अप्पर जुलाहकड़ी, डाकघर हरदासपुरा, तहसील और जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चम्बा पुलिस के एस.पी. अभिषेक यादव ने इस मामले की पुष्टि की और बताया कि आगे की तफ्तीश जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।