Chamba: चम्बा-लंगेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा – शादी समारोह में जा रही पिकअप जीप पलटी, 20 से अधिक लोग घायल

Date:

--Advertisement--

चम्बा-लंगेरा मार्ग पर शिरवास के पास एक पिकअप जीप (HP 73A-3864) सड़क पर पलट गई, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 35 लोग इस जीप में सवार होकर किहार से लंगेरा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। जब गाड़ी शिरवास के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर किया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद प्रशासन द्वारा घायलों को फौरी राहत राशि न देने पर लोगों ने रोष जताया। पूर्व अध्यक्ष डीएस पठानिया ने अस्पताल व दुर्घटनास्थल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। वहीं नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने घायलों की सूची तैयार कर ली है और बुधवार को अस्पताल में राहत राशि वितरित की जाएगी। पुलिस टीम ने मौके पर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तारी से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस थाना किहार में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

हादसे में घायल हुए लोगों में अमरो पुत्र पृथ्वीराज निवासी गांव कशीरी पंचायत किहार, रिया देवी पुत्री सुरिंदर कुमार निवासी गांव घुडेई, मुकेश पुत्र शिव राम निवासी गांव कशीरी, उत्तम पुत्र अमरु निवासी गांव जंदराई, ओम प्रकाश पुत्र अमर सिंह निवासी गांव गरेली पंचायत स्नूह, अशोक कुमार पुत्र प्रह्लाद निवासी गांव जंदराई, मनोज कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव गगल पंचायत स्नूह, तिलक राज पुत्र अमरु निवासी गांव जंदराई, मान सिंह पुत्र पंछी राम निवासी गांव चोईनंडी, हंसराज पुत्र वजीरु निवासी गांव भसुआ, रीता पत्नी जोगिंद्र कुमार निवासी गांव गगल, निशा कुमारी पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव गगल, जय सिंह पुत्र बेसु राम निवासी गांव गगल, पूजा देवी पत्नी देस राज निवासी गांव कशीरी, गीता पत्नी बेसु राम निवासी गांव गगल, बबीता पत्नी राज कुमार निवासी गांव गगल, कांता निवासी गांव गगल, भारती पत्नी रविन्द्र कुमार निवासी गांव गगल, बॉबी पुत्री किशन लाल निवासी गांव भसुआ, हंसराज पुत्र पुन्नू राम निवासी गांव उछानू पंचायत डांड, सन्नी पुत्र जय राम निवासी गांव गंहेत्रा, विजय कुमार पुत्र माधो राम निवासी गांव गरेली, दरुण शर्मा पुत्र तिलक राज निवासी गांव चाउइंडी और जय सिंह शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के BA प्रथम वर्ष का शानदार रिजल्ट, राजीव कुमार ने 69% अंकों के साथ किया टॉप; किरणा और शिवानी भी...

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के बी.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। राजीव कुमार ने 69 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में टॉप किया, जबकि किरणा 68 प्रतिशत और शिवानी कुमारी 67 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।