Chamba: राज्य स्तर पर चम्बा का दबदबा! कराटे चैंपियनशिप में झंडे गाड़े, DC ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

Date:

--Advertisement--

चम्बा, 19 नवम्बर। जिला चम्बा के कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने चम्बा का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया। इसी उपलब्धि के सम्मान में उपायुक्त चम्बा, मुकेश रेपसवाल ने बुधवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

यह सम्मान समारोह ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप और सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को समर्पित था। यह प्रतियोगिता 15 से 16 नवंबर तक बैजनाथ स्थित महाराजा पैलेस में कराटे संघ हिमाचल प्रदेश के बैनर तले आयोजित की गई।

चम्बा कराटे संघ की ओर से कुल 19 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया — जिनमें 8 सीनियर, 7 सब-जूनियर और 4 जूनियर खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 18 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।

सबसे खास बात यह रही कि सीनियर वर्ग में 8, जूनियर वर्ग में 4 और सब-जूनियर वर्ग में 6 स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित हो गए हैं।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चम्बा के युवा खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का मान बढ़ा रहे हैं। DC ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।