Chamba: चम्बा में भीषण अग्निकांड: ढाबा संचालक बुरी तरह झुलसा, दो दुकानें और स्टोर जलकर राख

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिला की उपतहसील धरवाला के अंतर्गत गांव दड़ोग में शुक्रवार सुबह एक ढाबे में अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब ढाबा संचालक पुनू राम (44), पुत्र जानू निवासी दड़ोग, रोज की तरह अपने ढाबे में खाना बना रहा था। खाना पकाते समय अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही पलों में पूरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

पुनू राम आग पर काबू पाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह खुद बुरी तरह झुलस गया। उसकी हालत गंभीर होने पर पहले उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

आग की लपटें और उठता धुआं देखकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। खड़ामुख से पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ढाबे के साथ लगती दो दुकानें, एक बाथरूम और एक स्टोर पूरी तरह जल चुके थे।

अग्निशमन विभाग खड़ामुख के इंचार्ज ओम प्रकाश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आग सिलेंडर से भड़की थी। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती तौर पर भारी क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में अग्नि सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही समय पर सहायता पहुंच पाना संभव होता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।