Hamirpur: साहिल और सौरव बने बडिंग शैफ, प्रवीण ने जीता डार्ट बोर्ड प्रतियोगिता में पहला स्थान

Date:

--Advertisement--

होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) हमीरपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपने अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया। रचनात्मकता, खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देने वाली इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बडिंग शैफ प्रतियोगिता में साहिल और सौरव राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवम ठाकुर और रणवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि रमन कुमार और राहुल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। डार्ट बोर्ड प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया और प्रियांशु शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में मनीष रावत और स्वास्तिक भारद्वाज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहित शर्मा और निखिल ठाकुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। चेस प्रतियोगिता में विशाल कुमार विजेता रहे, जबकि यश त्यागी उपविजेता बने।

संस्थान के शिक्षकों शंशाक शर्मा, रोमी शर्मा, गूंजल उमाकांत और रितेश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम समन्वयक राकेश पटियाल की देखरेख में इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को शोमैनशिप, क्रिएटिविटी और इनोवेटिव स्किल्स को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसके साथ ही, खेलों में भागीदारी से टीम वर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे कौशल भी विकसित हुए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 24 की इंक्रीमेंट रोकी, 50 शिक्षकों को जारी हुए थे नोटिस

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। पहले चरण में 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। कुल 50 शिक्षकों को नोटिस दिया गया था, जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है।

Kangra: किताबों से बाहर निकले नन्हे छात्र, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के बच्चों ने एयरपोर्ट से वॉर मेमोरियल तक किया एजुकेशनल टूर

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने प्री-नर्सरी से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। बच्चों ने गगल एयरपोर्ट, एचपीसीए स्टेडियम और धर्मशाला वॉर मेमोरियल का दौरा कर कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभवों के जरिए सीखने का अवसर हासिल किया।

Kangra: शाहपुर के चार विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय मंच, दिल्ली में नेशनल चिल्ड्रन असेंबली में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

शाहपुर के अवर ऑन बाल भवन के चार विद्यार्थी नई दिल्ली में होने वाली नेशनल चिल्ड्रन असेंबली एंड इंटीग्रेशन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रुद्रांश, शुभम काशव, सुहानी शर्मा और तमन्ना कौंडल 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘विरासत से विकसित भारत तक’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।

Kangra: मतेही गांव में बिजली और सड़क की समस्या पर बड़ा कदम, ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

सुधेड़ पंचायत के मतेही गांव में बिजली और सड़क की समस्याओं के समाधान की दिशा में हुए कार्यों पर सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर और सड़क निर्माण कार्य के लिए धन्यवाद किया।