Bilaspur: बिलासपुर के निचली देलग गांव में तेज गानों को लेकर झगड़ा, युवक के टूटे दांत और कटी उंगली

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के थाना बरमाणा के अंतर्गत आने वाले गांव निचली देलग में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस झगड़े में एक युवक के दो दांत तोड़ दिए गए और उसकी एक उंगली को दांत से काट लिया गया।

पीड़ित कश्मीर सिंह, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है और वह निचली देलग गांव का निवासी है, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह घर पर मौजूद था, जब यह घटना घटी। उसने आरोप लगाया कि तेज गानों को लेकर बात कहने पर उसका ताया का बेटा उसके घर के आंगन में आकर गाली-गलौच करने लगा और बाद में मारपीट पर उतर आया।

कश्मीर सिंह के अनुसार, आरोपी ने पहले उसके चेहरे पर घूंसा मारा, जिससे उसके दो दांत टूट गए और फिर उसके दाहिने हाथ की एक उंगली को दांतों से काट लिया। इस हिंसक घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाना बरमाणा में शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने कहा कि बरमाणा थाना पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।