Bilaspur: बिलासपुर की बेटी सुष्मिता ठाकुर बनीं चंडीगढ़ GMCH की नर्सिंग ऑफिसर, गांव से लेकर शहर तक जश्न का माहौल!

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत चांदपुर की होनहार बेटी सुष्मिता ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुष्मिता अब राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय (GMCH) चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यभार संभाल चुकी हैं। उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और इलाके में खुशी की लहर है।

सुष्मिता के पिता गज्जन सिंह ठाकुर एक सेवानिवृत्त अध्यापक हैं, जबकि मां लीला देवी ठाकुर गृहिणी हैं। सुष्मिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव से ही शुरू की — पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक पाठशाला नखलेहड़ा से की। इसके बाद छठी से 10वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर और 11वीं-12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर से पूरी की।

बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही सुष्मिता ने बीएससी नर्सिंग की डिग्री बिलासपुर जिले के एक निजी नर्सिंग कॉलेज से हासिल की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर कोठीपुरा और तरेड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के तौर पर सेवाएं दीं।

सिर्फ नौकरी तक सीमित न रहकर सुष्मिता ने नर्सिंग लैफ्टिनेंट, नर्सिंग ऑफिसर और GMCH चंडीगढ़ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें इन सभी पदों के लिए नियुक्ति पत्र मिले, लेकिन उन्होंने GMCH चंडीगढ़ को चुना और वहां नर्सिंग ऑफिसर के रूप में जॉइन कर लिया।

सुष्मिता अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनका कहना है कि अगर आपके पास मेहनत और हौसला है, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।