Bilaspur: बिलासपुर में राहुल कुमार ने संभाला उपायुक्त का कार्यभार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अधिकारी से विकास की नई उम्मीदें

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर, 28 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार शाम को जिला बिलासपुर के उपायुक्त (DC) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राहुल कुमार इससे पूर्व सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में उपमंडल अधिकारी (SDM), हिम ऊर्जा (HIMURJA) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), एडीसी कांगड़ा तथा लाहौल-स्पीति जिले में उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपने पूर्व पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राहुल कुमार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, सराह में 80 से अधिक पौधे लगाकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

कांगड़ा के सराह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 80 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।

Kangra: 31 जुलाई तक बंद रहेगी बारा कोठा-अंखन खोला-सुधेड़ सड़क, सफर से पहले जरूर पढ़ लें प्रशासन का नया आदेश

कांगड़ा जिला प्रशासन ने स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य के चलते बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क को 31 जुलाई 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान एनएच-503 वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।