Mandi: सुंदरनगर में शादी की सालगिरह पार्टी के दौरान BBMB नहर में कूदे दो युवक, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर के बग्गी क्षेत्र में बीबीएमबी नहर में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक हादसे में दो युवक डूब गए, जिनकी तलाश रविवार देर शाम तक भी जारी रही। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब तीन दोस्त—हरदीप सिंह, आशीष गौतम और सुधीर—नहर किनारे पैरापिट पर बैठकर हरदीप सिंह की शादी की 9वीं सालगिरह मना रहे थे। आशीष गौतम, जो पंजगाईं, जिला बिलासपुर का निवासी था, और सुधीर, जो सुंदरनगर के पुराने बाजार का रहने वाला था, दोनों हरदीप सिंह के करीबी मित्र थे और पार्टी में शरीक हुए थे।

पार्टी के दौरान सुधीर ने मजाक में नहर में कूदने की बात कही। दोस्तों ने उसे रोका, लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक नहर में कूद गया। अपने दोस्त को डूबता देख आशीष गौतम ने उसे बचाने के लिए तुरंत छलांग लगा दी। लेकिन नहर की तेज धार और अंधेरे की वजह से दोनों युवक पानी में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही धनोटू पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शनिवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो रविवार शाम तक जारी रहा। सैंकड़ों मीटर तक नहर की तलाशी ली गई, लेकिन दोनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर भरसक प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।