Kangra: पठानकोट–मंडी हाईवे पर बढ़ेगा सफर का भरोसा, SDM बैजनाथ ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ उपमंडल से गुजरने वाले पठानकोट–मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स और दुर्घटना संभावित स्थलों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक राहुल कुरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम संकल्प गौतम ने सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर कमियों को चिह्नित किया। उन्होंने राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स और दुर्घटना संभावित स्थानों पर जल्द से जल्द आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। इनमें क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, गार्ड स्टोन, साइन बोर्ड के साथ-साथ हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटिंग की समुचित व्यवस्था शामिल है, ताकि हादसों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित सफर मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

Shimla Protest: सचिवालय मार्च के दौरान गरमाई हिमाचल की राजनीति, बैरिकेड पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

विधानसभा मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकाला। बैरिकेड पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन कड़ी रही।