बद्दी नालागढ़ क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बद्दी के दिशा-निर्देशों पर दिनांक 5 फरवरी 2026 को पूरे BBN क्षेत्र (बद्दी–बरोटीवाला–नालागढ़) में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कुल 53 स्कूल बसों की मौके पर चैकिंग की और सुरक्षा उपकरणों, सड़क सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन का बारीकी से मूल्यांकन किया।

चैकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 11 चालान किए गए, जिनमें एक बस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर चालान, दो बसों पर निर्धारित वर्दी न पहनने पर चालान और आठ बसों पर बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर चालान किया गया।


एसपी बद्दी, विनोद धीमान ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल जुर्माना लगाने के लिए नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन, बस संचालकों और चालकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया है। भविष्य में भी पूरे क्षेत्र में ऐसे अभियान लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जा सके।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!