कांगड़ा जिले में समाज सेवा की एक और मिसाल देखने को मिली है। सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन एनजीओ के प्रदेश अध्यक्ष बाबा त्रिलोक नाथ ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी को यादगार बनाने का संकल्प निभाया है। सुलह विधानसभा क्षेत्र की धोरण पंचायत में पहुंचकर बाबा त्रिलोक नाथ ने 39वीं जरूरतमंद बेटी की शादी के धाम के लिए राशन सामग्री भेंट की।
बाबा त्रिलोक नाथ इससे पहले भी 38 जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग कर चुके हैं और लगातार समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जैसे ही एक जरूरतमंद परिवार की ओर से मदद की अपील मिली, उन्होंने बिना देरी किए अपने सोशल मीडिया परिवार और एनजीओ के सहयोग से राशन सामग्री एकत्रित कर परिवार तक पहुंचाई।
इस अवसर पर बाबा त्रिलोक नाथ ने इस सेवा कार्य का श्रेय अपने सोशल मीडिया परिवार और संगठन के पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी सहयोगियों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही जरूरतमंदों की मदद संभव है।
इस नेक पहल के दौरान के.डी. राणा चेयरमैन, भाग्य ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव कपूर प्रदेश सह-सचिव, सोम देव जिला कांगड़ा अध्यक्ष और बृज मोहन पुनिया भी मौजूद रहे। सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन का यह प्रयास क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!