Hamirpur: अवाह देवी से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू, 2.40 करोड़ के सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड कार्यों का भी शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

विधायक सुरेश कुमार ने अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने अवाह देवी कस्बे के सौंदर्यीकरण कार्य और सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई एचआरटीसी की नई बस सेवा से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह बस अवाह देवी से बस्सी और लदरौर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी, जिससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों को चंडीगढ़ तक यात्रा के लिए एक सुविधाजनक और सीधा विकल्प उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवाह देवी के सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड के उन्नयन के लिए नाबार्ड के माध्यम से 2.40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन कार्यों के पूरा होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही अवाह देवी कस्बा एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल सहित पार्टी के अन्य नेता, लोक निर्माण विभाग और एचआरटीसी के अधिकारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।