Kangra: लोहना पहुंचे विधायक, मौके पर सुलझीं लोगों की कई समस्याएं

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 19 दिसंबर। नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 1 लोहना में शुक्रवार को उस समय राहत की खबर आई, जब विधायक आशीष बुटेल ने क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से अधिकतर का समाधान विधायक ने मौके पर ही कर दिया। शेष समस्याओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए।

लोगों को संबोधित करते हुए आशीष बुटेल ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनका लक्ष्य है, खासकर ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक ने क्षेत्र के समग्र विकास में जनभागीदारी को अहम बताते हुए कहा कि युवाओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने भरोसा जताया कि लोगों के सहयोग से क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

इस दौरान आशीष बुटेल ने क्षेत्र में भूमि उपलब्ध होने पर खेल मैदान के निर्माण का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि लोहना में सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा और अधिशासी अभियंता अभिनव सकलानी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा पार्षदों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी जनसुनवाई में शामिल हुए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।