Kangra: अंकित तिवारी की आवाज़ पर झूमा धर्मशाला, कांगड़ा कार्निवाल की दूसरी संध्या बनी यादगार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा कार्निवाल 2025 की दूसरी संध्या पूरी तरह से बॉलीवुड संगीत के नाम रही, जहां प्रसिद्ध गायक अंकित तिवारी ने अपनी भावपूर्ण और सजीव प्रस्तुति से हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। जैसे ही अंकित तिवारी मंच पर पहुंचे, कार्निवाल पंडाल तालियों और जोशीले उत्साह से गूंज उठा। उनके सुपरहिट गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और देर रात तक संगीत, रोशनी और उमंग से सजी यह शाम यादगार बन गई।

इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांगड़ा कार्निवाल जिला कांगड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलती है, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

दूसरी संध्या के दौरान बॉलीवुड संगीत के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एनजेडसीसी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर आयु वर्ग के लोगों ने इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद लिया।

उल्लेखनीय है कि कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आने वाले दिनों में भी सांस्कृतिक संध्याएं, खेल प्रतियोगिताएं, साहित्यिक कार्यक्रम और अन्य मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों के माध्यम से कार्निवाल का उत्साह लगातार बना रहेगा और कांगड़ा की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, हिमाचल कृषि बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, परियोजना अधिकारी डीआरडीए भानु प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।