Una: अम्ब में नशीली दवाओं का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

अम्ब क्षेत्र में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी के बाद पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि वह प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से हासिल करता था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र कुमार (28) निवासी पालकवाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने अम्ब स्थित एक मेडिकल स्टोर और उसके पीछे बने आरोपी के रिहायशी मकान पर छापेमारी की थी। इस दौरान मेडिकल स्टोर से कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई, लेकिन रिहायशी मकान की तलाशी में ट्रामाडोल 100 एमजी की 2330 गोलियां, जिनका कुल वजन 233 ग्राम है, बरामद की गईं।

इसके साथ ही आरोपी के घर से करीब 24.35 लाख रुपये की नकदी भी मिली, जिसके बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ड्रग इंस्पेक्टर ने बरामद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली दवाएं घोषित किया। पुलिस ने दवाइयों, नकदी और अन्य अहम साक्ष्यों को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में इस अवैध कारोबार से जुड़ी एक और कड़ी सामने आई है। मामले में वित्तीय लेन-देन, सप्लाई चेन और अन्य संभावित संदिग्धों की भी गहराई से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।