Kangra: सड़क किनारे बंद मकान को बनाया निशाना, ग्रिल तोड़कर चोरों ने उड़ाया सामान

Date:

--Advertisement--

पुलिस चौकी आलमपुर के अंतर्गत बरड़ाम क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे व रसोई से सामान चुरा ले गए। चोरी कब हुई, इसका सटीक समय अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि मकान मालिक का परिवार दिल्ली में रहता है।

मकान मालिक दीप कुमार ने बताया कि उनकी बहू थुरल में रहती हैं और वह मंगलवार को पंचायत से जुड़े किसी काम के लिए बरड़ाम आई थीं। मकान की चाबी दिल्ली में होने के कारण उन्होंने बाहर से ही घर पर नजर डालने का सोचा। मकान बाहर से पूरी तरह बंद था और बरामदे में लगी ग्रिल भी सही हालत में थी। बरामदे से ग्रिल के बाहर खड़े होकर अंदर के दरवाजे दिखाई देते हैं, इसी दौरान उन्होंने देखा कि रसोई का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर बर्तन साफ नजर आ रहे हैं।

शक होने पर जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि दो अन्य कमरों के दरवाजे भी टूटे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत फोन पर दिल्ली में परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। वीरवार सुबह परिवार जब दिल्ली से घर पहुंचा और मकान खोला गया तो चोरी की पूरी तस्वीर सामने आई।

मकान मालिक के अनुसार चोरों ने पहले एक कमरे की खिड़की के बाहर लगे दरवाजे की कुंडियां तोड़ीं, फिर अंदर लगी ग्रिल को तोड़कर खिड़की से कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद उसी कमरे के अंदर से दूसरे कमरे और रसोई की ओर जाने वाले दरवाजों की कुंडियां और पेच खोलकर क्रमवार सभी दरवाजे खोल दिए गए। एक कमरे में रखी लोहे की अलमारियों को भी खोलकर सामान खंगाला गया।

दीप कुमार ने बताया कि घर में जेवरात नहीं रखे गए थे, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि चोर शादियों में इस्तेमाल होने वाले हार, सुहागियों का सामान, खुले पड़े नोट, कंबल और अन्य घरेलू सामान ले गए हैं। फिलहाल परिवार अभी यह पता लगा रहा है कि और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है।

इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में यह चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जीहण गांव और गंदड़ के दो मकानों में इसी तरह की चोरियां हो चुकी हैं, जहां मकान मालिक लंबे समय से घरों में नहीं रहते थे। कुछ मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई, जबकि कुछ में कम नुकसान होने के कारण रिपोर्ट नहीं की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। खास बात यह है कि बरड़ाम का यह मकान बिल्कुल सड़क किनारे स्थित है और चारों ओर बाउंड्री वॉल होने के बावजूद पड़ोसियों को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज आलमपुर मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।