Kangra: 33वीं ऑल इंडिया शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, आरएस बाली ने की शिरकत

Date:

--Advertisement--

रविवार को 33वीं ऑल इंडिया शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर मैमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पहले दिन शाह क्लब शामपुरा और कस्टम्स नई दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें कस्टम्स नई दिल्ली ने 2-0 से जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के लीग मैच 30 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि 1 मई को सेमीफाइनल और 2 मई को फाइनल मुकाबला होगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर सूर्योदय चैरिटेबल ट्रस्ट की छात्रा आकृति को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा कबड्डी खिलाड़ी अंशुल और विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में आरएस बाली ने पहलगाम आतंकी हमले को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि प्रदेश और सरकार इस मामले में केंद्र सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों के प्रति कोई दया नहीं बरती जाएगी और यदि इसमें पाकिस्तान की संलिप्तता पाई गई तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बाली ने टूर्नामेंट का आयोजन कर रही अखिल भारतीय मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर मैमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट एसोसिएशन को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये प्रदान किए। साथ ही पुलिस मैदान को फुटबॉल खेल के लिए विकसित करने की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जिला प्रशासन और कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी के साथ चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर वह इसे प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर हेमंत गुरूंग, कांग्रेस नेता हरभजन सिंह, सुरेश कुमार पप्पी, अनुराग धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।