Kangra: करंट लगने से पोल से चिपका ठेकेदार का कर्मचारी, समय रहते कट गई लाइन, टला बड़ा हादसा

Date:

--Advertisement--

उपमंडल की गुग्गा सलोह पंचायत में एक प्राइवेट ठेकेदार की लेबर के एक कर्मचारी को इतनी जोर का करंट लगा कि वह कुछ समय के लिए पोल से चिपका रहा। अगर उसके साथ काम कर रहे लोग तुरंत बिजली की लाइन न काटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों आए तूफान के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसे दुरुस्त करने के लिए विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार लगातार काम कर रहे थे। इसी दौरान सलोह पंचायत में एक ठेकेदार का कर्मचारी बिजली की तारों को जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा और करंट की चपेट में आ गया। वह कुछ सेकंड तक पोल से चिपका रहा, लेकिन साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने स्थिति को समझते हुए तुरंत लाइन काट दी और उसकी जान बच गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ मारंडा अभय राज ने बताया कि उक्त उपभोक्ता ने बिजली विभाग के लाइनमैन से सांठगांठ करके अपने घर के दो बिजली मीटरों की सप्लाई दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर से ली हुई थी। जबकि विभाग द्वारा सख्ती से उसे एक ही ट्रांसफार्मर से सप्लाई लेने को कहा गया था। लेकिन वहां तैनात लाइनमैन ने पैसों के बदले दोनों मीटरों को अलग-अलग ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया और बाकायदा चेंज ओवर भी लगाया। फिलहाल घायल व्यक्ति को फौरी राहत दी गई है और संबंधित लाइनमैन के खिलाफ विभाग द्वारा एससी महोदय को पत्र भेजा गया है। साथ ही उपभोक्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है जिसने विभाग की अनुमति के बिना यह गड़बड़ी की थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।