Himachal: पाकिस्तान-चाइना की ब्यूटी क्रीम और लिपस्टिक में पारा, हिमाचल की 32 दवाएं भी फेल – CDSCO अलर्ट

Date:

--Advertisement--

केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने पाकिस्तान और चीन में बनी कॉस्मेटिक उत्पादों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में निर्मित 32 दवाओं के सैंपलों को फेल घोषित करते हुए ड्रग अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में बनी दो अलग-अलग ब्रांड की ब्यूटी क्रीम—गोरी डे एंड नाइट ब्यूटी क्रीम (बैच नंबर GDN175) और सैंडल ब्यूटी क्रीम (बैच नंबर 133E)—परीक्षण में फेल पाई गई हैं। इन दोनों में पारा की मात्रा पाई गई है, जो कॉस्मैटिक्स नियम 2020 का उल्लंघन है।

इसके अलावा, चीन की यिवन बोलिना कॉस्मैटिक्स कंपनी द्वारा बनाई गई ‘टॉपअप मेट सुपर लाइट लिक्विड लिपस्टिक’ (बैच नंबर 2027426) का सैंपल भी पारा की मात्रा के कारण फेल हुआ है। ये सभी सैंपल तिरुवनंतपुरम की ड्रग टैस्टिंग लैबोरेटरी में जांचे गए थे। इसके साथ ही, चीन की शानडोंग न्यू टाइम फार्मास्यूटिकल कंपनी लिमिटेड की एमोक्सीलिन सोडियम एंड क्लावुलनेट पोटाशियम (स्टेराइल) 5:1 इंजेक्शन (बैच नंबर 4032409004) का सैंपल भी सीडीएल कोलकाता द्वारा फेल घोषित किया गया है।

सीडीएससीओ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश भर में कुल 131 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जिनमें से 32 सैंपल हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं के हैं। इनमें से 3–4 फार्मा उद्योगों की दो या उससे अधिक दवाएं फेल पाई गई हैं। फेल सैंपलों में हार्ट, शुगर, जोड़ों के दर्द, विटामिन, आयरन, एलर्जी, जीवाणु संक्रमण, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, किडनी, दर्द निवारक और एंटीबायोटिक दवाएं शामिल हैं।

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) के उद्योगों की 19 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में स्थापित फार्मा उद्योगों की 9 दवाएं फेल हुई हैं, जिनमें से एक ही उद्योग की तीन दवाएं जांच में फेल पाई गई हैं। इसके अलावा, कालाअंब, जिला ऊना के मैहतपुर, सोलन के चम्बाघाट और परवाणू में स्थित एक-एक उद्योग की दवा का सैंपल भी फेल हुआ है।

ड्रग विभाग ने इस पर सख्त संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें बाजार से तुरंत रिकॉल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग के राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि सैंपल फेल होने की स्थिति को गंभीरता से लिया गया है और सभी जिम्मेदार कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।