Himachal: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: टेक्सटाइल और सिक्योरिटी कंपनियों में 200 पदों पर भर्ती

Date:

--Advertisement--

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। बद्दी की औरो टैक्सटाइल कंपनी और बिलासपुर की एसआईएस इंडिया कंपनी में 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए साक्षात्कार की तिथि, स्थान और समय तय कर दिए गए हैं। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

बद्दी की औरो टैक्सटाइल कंपनी में अप्रैंटिस और ऑप्रेटर्स के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे उप-रोजगार कार्यालय भोरंज जिला हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास तथा आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा तीन माह की ट्रेनिंग के दौरान 12,000 रुपए वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा तथा ट्रेनिंग के उपरांत 13,064 रुपए प्रतिमाह, 550 रुपए अटैंडेंस इंसैंटिव तथा अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और उसे अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग लेना होगा। आने-जाने का भत्ता नहीं दिया जाएगा।

एसआईएस इंडिया कंपनी, जिला बिलासपुर में सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाइजर के 100 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप-रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास व फेल तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सैंटीमीटर व वजन 54 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 17,000 से 21,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग लेना होगा। आने-जाने का कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।