Mandi: मंडी में शादी की कार पलटी, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन – नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही कार मसयाणी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित चारों लोग सुरक्षित बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब कार भोटा की ओर जा रही थी। कार में नवविवाहित जोड़े के साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही गाड़ी ढलवानी क्षेत्र में मसयाणी मोड़ के पास पहुंची, चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गई।

पीछे आ रही एक अन्य कार में इनके रिश्तेदार सवार थे, जिन्होंने तुरंत सभी को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा किया। लगभग दस मिनट बाद सभी लोग भोटा की ओर रवाना हो गए। यह घटना पुलिस थाना हटली क्षेत्र के तहत हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है और बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। अभी तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।