Sirmaur: नाहन में बर्बर हमला: बाइक सवार चालक पर तीन युवकों ने किया जानलेवा हमला, गले से सोने की चेन और ₹50,000 लूटे

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत बनकलां पुल पर एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ऋषिपाल (40) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव बनकलां, डाकघर शंभूवाला, तहसील नाहन ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से चालक है और रात करीब 10 बजे वह अपने घर बनकलां से रिश्तेदार को लेने बाइक पर निकला था। जब वह बनकलां पुल पर पहुंचा तो मुख्य सड़क से बनकलां की ओर से एक कार आई और उसकी बाइक के आगे रोक दी गई। कार में सवार सन्नी, अंकू और रिशु नामक तीन युवक नीचे उतरे और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

इस दौरान सन्नी ने कार से तेजधार हथियार निकाला और ऋषिपाल पर हमला कर दिया। उसने शरीर के कई हिस्सों पर वार किए जिससे वह नीचे गिर गया, फिर भी आरोपी उसे मारते रहे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और जेब से ₹50,000 निकाल लिए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह से वह खुद को बचाकर पास के मंदिर की ओर भागा, लेकिन तीनों ने वहां भी पीछा कर उसके साथ मारपीट की।

मंदिर के पास मौजूद दो व्यक्तियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई, जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने उसकी बाइक को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। थोड़ी देर बाद उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे मेडिकल कॉलेज नाहन ले गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल करवाया।

पुलिस के अनुसार, हमले में शामिल तीनों आरोपियों में से दो आरोपी जमटा के निवासी हैं जबकि एक स्थानीय निवासी है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर नाहन में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।