Mandi: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: “क्या नैशनल हेराल्ड हिमाचल के लोगों से ज्यादा जरूरी है?”

Date:

--Advertisement--

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर नैशनल हेराल्ड अखबार उनका है तो प्रदेश के लोग, प्रदेश के लोगों की समस्याएं और प्रदेश के लोगों के दुख-दर्द क्या उनके नहीं हैं? क्या प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार का काम नहीं है? क्या मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को इसी तरह उनके हाल पर छोड़ देंगे और घोटाले में लिप्त एक कंपनी और अपनी पार्टी के अखबार को बचाने के लिए प्रदेश की संपत्ति उन पर लुटाते रहेंगे?

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं। अस्पतालों में डायबिटीज जैसी आम बीमारी की जांच की किट तक उपलब्ध नहीं हो रही है। आईजीएमसी में एमआरआई के लिए चार-चार महीने बाद की तारीखें मिल रही हैं। सहारा और शगुन जैसी योजनाओं का भुगतान बंद है। प्रदेशभर में ठेकेदार अपने दो-दो साल पुराने भुगतान के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और काम का बहिष्कार कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पेंशनर और कर्मचारियों को दो साल से इलाज का पैसा नहीं मिल रहा है। क्या इन समस्याओं का समाधान करना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान विधानसभा में एक सवाल के जवाब में सुक्खू सरकार ने बताया है कि पिछले सवा दो साल में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को लगभग 5 करोड़ 82 लाख रुपये विज्ञापन के रूप में दिए हैं, जिसमें से अकेले कांग्रेस के अखबार नैशनल हेराल्ड और नवजीवन को लगभग 2 करोड़ रुपये का विज्ञापन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस हिसाब से सरकार द्वारा प्रदेश की मीडिया को दिए गए कुल विज्ञापन बजट का एक तिहाई हिस्सा सिर्फ नैशनल हेराल्ड और नवजीवन को दिया गया है, जबकि ये दोनों अखबार हिमाचल प्रदेश में न कहीं बिकते हैं, न दिखाई देते हैं और न ही कोई इन्हें पढ़ता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।