Shimla: विमल नेगी मामला: SIT ने विपिन गुलेरिया से 4 घंटे की पूछताछ, अधिकारियों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी मामले में एसएसपी शिमला द्वारा गठित 7 सदस्यीय एसआईटी ने गुरुवार को प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन गुलेरिया से करीब 4 घंटे पूछताछ की। इससे पहले बुधवार को भी एसआईटी ने विपिन गुलेरिया सहित मनीष चौधरी से लंबी पूछताछ की थी। एसआईटी इस मामले में पहले ही निलंबित निदेशक देशराज और पूर्व प्रबंधक हरिकेश मीणा से पूछताछ कर चुकी है। उनके बयानों को पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों और डिजिटल एविडेंस के साथ क्रॉस वैरिफाई किया जा रहा है। इस मामले में मीणा और देशराज के अलावा पूर्व निदेशक (कार्मिक) शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जानी है। मीणा और देशराज को भी फिर से पूछताछ के लिए तलब किया गया है। एसआईटी मामले के हर एंगल की जांच कर रही है और बयान व साक्ष्यों को क्रॉस चैक कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को विपिन गुलेरिया से पूछताछ की गई। एसआईटी पहले ही पावर कॉर्पोरेशन कार्यालय से रिकॉर्ड कब्जे में ले चुकी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। डिजिटल एविडेंस को एकत्र किया गया है और उसे क्रॉस वैरिफाई किया जा रहा है ताकि विमल नेगी के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा सके। परिजनों का आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन के आला अधिकारियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा था, जिससे वह तनाव में थे। आरोप है कि उनसे देर रात तक काम करवाया जाता था और अधिकारियों के दबाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।