Mandi: किडनी की बीमारी से जूझ रही 20 वर्षीय तमन्ना की पुकार – “इलाज के लिए मदद करें, ताकि मैं भी जीवन में आगे बढ़ सकूं”

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में पढ़ने वाली 20 वर्षीय तमन्ना, जो पढ़-लिखकर अपने भविष्य को संवारना चाहती थी, आज किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही है। करीब छह महीने पहले चौंतड़ा क्षेत्र के डमेहड़ गांव की रहने वाली तमन्ना का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिससे उसकी दोनों किडनियां खराब हो गईं। इसके बाद से उसका डायलिसिस शुरू हो गया है, जो अब तक जारी है। परिवार की आर्थिक हालत इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब इलाज के लिए जमा पूंजी भी खत्म हो गई है। इसी कारण गुरुवार को तमन्ना के माता-पिता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन व सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। उन्होंने दानी सज्जनों से भी मदद की अपील की है।

तमन्ना के पिता मखोलू राम ने बताया कि इलाज के लिए अनुमानित 10 से 12 लाख रुपये की जरूरत है, जो उनके पास नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले एक सड़क हादसे में घायल हो चुके हैं और अब पूरी तरह आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। सप्ताह में दो बार तमन्ना को डायलिसिस के लिए जिला कांगड़ा के अस्पतालों में ले जाना पड़ता है।

तमन्ना की मां पवना देवी ने एसडीएम कार्यालय में नम आंखों से बताया कि यदि समय पर इलाज मिल गया तो बेटी के हाथ पीले करने की उनकी हसरत पूरी हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर भी सहायता की मांग की है।

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने कहा कि चौंतड़ा के डमेहड़ गांव से संबंधित इस परिवार ने बेटी के इलाज के लिए प्रशासन व सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और दानी सज्जनों के सहयोग से जल्द उपचार की राह प्रशस्त होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।