Una: हरोली की पहाड़ियों में अवैध खनन का भंडाफोड़, पोकलेन मशीन और टिप्पर जब्त

Date:

--Advertisement--

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिंगा की पहाड़ियों में टाहलीवाल पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही एक पोकलेन मशीन और टिप्पर को कब्जे में लिया है। टाहलीवाल थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगा गांव में आधुनिक तकनीक की मशीन के माध्यम से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है और गोल पत्थर टिप्परों में भरकर ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक पोकलेन मशीन व टिप्पर को मौके से जब्त किया। पुलिस ने दोनों वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ₹70,000 का जुर्माना लगाया है। जांच में यह भी सामने आया है कि ये दोनों वाहन बाथड़ी में बंद पड़े एक क्रशर से संबंधित हैं और बिना अनुमति के निजी भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा था। मामले की आगामी जांच जारी है।

गौरतलब है कि हरोली क्षेत्र में अवैध खनन का यह सिलसिला लगातार जारी है। दिन-रात आधुनिक तकनीक की मशीनों से खनन किया जा रहा है, जिससे वन क्षेत्र का दोहन हो रहा है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। स्वां नदी में रात को मशीनों द्वारा अवैध खनन किया जाता है, जिससे निकलने वाली गीली रेत से भरे वाहन सड़कों को गीला कर रहे हैं। इससे न केवल सड़कें खराब हो रही हैं, बल्कि जलस्तर भी नीचे जा रहा है, जो आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।