Hamirpur: हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया हिमाचल दिवस, परेड के साथ हुई बड़ी घोषणाएं

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) मैदान में 78वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स और विभिन्न स्कूलों के छात्र शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

आरएस बाली ने जिला वासियों को शुभकामनाएं दीं और हिमाचल के गठन में डॉ. यशवंत सिंह परमार व स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जनकल्याण और व्यवस्था परिवर्तन पर काम कर रही है। दो चरणों में ₹2,400 करोड़ की लागत से नए पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। युवाओं को होमस्टे व होटल व्यवसाय के लिए ब्याज सब्सिडी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल को 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य, 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य है। 10 चुनावी वादों में से 6 पूरे हो चुके हैं। पहली बार दूध और प्राकृतिक उत्पादों के लिए समर्थन मूल्य तय किया गया है। गाय का दूध ₹51, भैंस का ₹61 प्रति लीटर, मक्की ₹40, गेहूं ₹60 और हल्दी ₹90 प्रति किलो तय की गई है। हमीरपुर में स्पाइस पार्क बनेगा।

3,000 टैक्सियों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने पर 40% सब्सिडी मिलेगी। ₹100 करोड़ की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से महिला व युवक मंडल लाभान्वित होंगे। पात्र महिलाओं को घर निर्माण हेतु ₹3 लाख की सहायता दी जा रही है। मनरेगा की दिहाड़ी ₹240 से बढ़ाकर ₹320 की गई है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 6,000 अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चे’ के रूप में गोद लिया गया है।

पिछले साल ₹3,084 करोड़ के 149 औद्योगिक प्रस्ताव मंजूर हुए। ₹680 करोड़ की स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चल रही है। लघु दुकानदारों के लिए नई योजना लाई जाएगी। ₹1,730 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य ढांचा सुधारा जा रहा है। डायलिसिस यूनिट और ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होंगी। 1,000 रोगी सहायक नियुक्त किए जाएंगे।

70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए घर पर जांच की व्यवस्था मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना के तहत होगी। विधवा, तलाकशुदा, बेसहारा महिलाओं व दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को 1% ब्याज पर ₹20 लाख तक का ऋण मिलेगा। शिक्षा विभाग में 15,000 पद भरे जाएंगे।

राजस्व अदालतों में 2.75 लाख इंतकाल, 16,258 तकसीम, 27,404 निशानदेही और 7,260 दुरुस्ती मामले निपटाए गए। अब तक 42,000 नौकरियां दी जा चुकी हैं, 2025 में 25,000 और भर्तियां होंगी। गांव दिम्मी के संदीप ठाकुर और मैड़ के मोहिंद्र सिंह को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए 5-5 हजार रुपए नकद सम्मान दिया गया, जिसे दोनों ने रेड क्रॉस को दान कर दिया। परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।