Kullu: पोशना जंगल में नेपाली नागरिक ने की आत्महत्या, पहचान के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले पोशना जंगल में एक नेपाली नागरिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब मामले की छानबीन कर रही है। पनाशा गांव के निवासी काहन सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।

मौके पर मौजूद कुछ नेपाली नागरिकों ने शव की पहचान करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल ले जाया गया। वहां तीन नेपाली नागरिक – काली बहादुर मल्ल, पुष्प राज पुन और वीरेंद्र डांगी – पहुंचे, जिन्होंने शव की पहचान की। काली बहादुर मल्ल ने बताया कि मृतक उसकी बहन का पति था। इन लोगों ने घटना को लेकर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया।

मृतक की पहचान दलीप सिंह (45 वर्ष) पुत्र बिष्णु सिंह, निवासी छत्तेश्वरी ओड़ा नंबर 2, जिला सलयान, आंचल रावती, नेपाल के रूप में हुई है। वह रामपुर क्षेत्र में रह रहा था। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।